आरकेटीसी कंपनी का एक और कारनामा कबाड़ की चोरी में आरकेटीसी के हाथ हुए काले

@अनूपपुर/ शहडोल- नीरज गुप्ता। धनपुरी एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत अमलाई ओसीएम में ओबी उत्खनन का कार्य कर रही निजी कंपनी आरकेटीसी का और कारनामा सामने आया है जिससे एसईसीएल प्रबंधन के जिम्मेदार भी शर्मसार हो जाएंगे अमलाई ओसीएम अंतर्गत मैगजीन वॉच टावर पीछे वाली सड़क से कबाड़ की बड़ी मात्रा पकड़ी गई पुख्ता सूत्रों से प्राप्त खबर और पुलिस अनुसंधानों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 10 क्विंटल कबाड़ RKTC के तथाकथित कर्मीचारियों और मातहतों मनोज महोबिया और श्रीकांत दहिया के संरक्षण में चोरी छुपे गाड़ी क्रमांक K 30 में जिसका चालक सुभाष बर्मन था उसकी गाड़ी में अवैध कबाड़ लोड करवाया गया और उसे कहा गया की इसे पीछे पुलिया के पास मैगजीन रोड में डंप कर देना बाकी वहां से स्थानीय कबाड़ियों के गुर्गे उक्त माल को गायब कर देंगे।

इसकी गुप्त जानकारी जब पुलिस प्रशासन धनपुरी को हुई तब थाना धनपुरी से उपनिरीक्षक श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह सहायक उपनिरीक्षक विनोद तिवारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की कबाड़ की एक वृहद मात्रा मैगजीन रोड पर अपने आकाओं का इंतजार कर रही है जानकारी लगते ही वहां आरकेटीसी प्रबंधन के कुछ कर्मी भी पहुंचे जहां पर उन्होंने उक्त कबाड़ को देखा और RKTC के ही कई कर्मियों ने स्थानीय पुलिस के सामने मनोज महोबिया और श्रीकांत दहिया का नाम लिया जिससे यह बात स्पष्ट हो जाती है की उक्त पुलिस द्वारा जप्त कबाड़ RKTC के मातहतों और करीबियों द्वारा ही संबंधित स्थल तक पहुंचवाया गया।


पुलिस ने कबाड़ को लिया अपनी अभिरक्षा में
धनपुरी थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह ने उक्त कबाड़ को अपनी अभिरक्षा में लेकर विवेचना शुरू कर दी है उन्होंने कहा की इसमें कंपनी के कर्मियों का नाम सामने आया है और अगर जांच उपरांत यह पाया गया की इसमें कंपनी के कर्मियों का हाथ हैं तो विधि अनुरूप कर्मियों और RKTC प्रबंधन पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
शोषण दलाली श्रम कानूनों के उल्लंघन के साथ चोरी का दाग सवालों के घेरे में फंसी आरकेटीसी का रेड्डी सवालों से रहा लगातार भाग
अमलाई ओपन कास्ट माइंस अंतर्गत ओबी उत्खनन हेतु कार्यरत निजी कंपनी लगातार सुर्खियों में हैं और सुर्खियां भी सिर्फ नकारात्मक पहले क्षेत्र के कुछ दलालों के हाथ में नियम के विपरीत जाकर लाइजनिंग का कार्य तिवारी बंधुओं को सौंपना डॉक्टर राज तिवारी और राकेश तिवारी की युगल जोड़ी लगातार कोल इंडिया के नियमो के साथ साथ रेड्डी और शिवदत्त के संरक्षण में श्रम कानूनों का घोर उल्लंघन कर रही साथ ही कर्मियों का शोषण भी कर रही है।
कंपनी में राज राकेश अभिषेक देवी नरेंद्र और रमन्ना के गठजोड़ से लगातार अनियमितताएं पनपती जा रही है जो की एसईसीएल प्रबंधन सोहागपुर क्षेत्र के लिए एक काला अध्याय है आए दिन कोई ना कोई लापरवाही मजदूरों का शोषण कोल इंडिया द्वारा सुनिश्चित किए गए नियमों का उल्लंघन SOP का उल्लंघन डीजीएमस के सुरक्षा नियमो की धज्जियां उड़ाना मजदूरों की गाढ़ी कमाई पर दलालों का डाका आम बात हो कर रह चुकी है अगर समय रहते आरकेटीसी की अनियमित और स्वयंभू कार्यशैली पर एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंकुश नहीं लगाती तो आने वाले समय में पूर्व में हुई कुशवाहा नामक श्रमिक की मौत से भी ज्यादा बड़े हादसे अमलाई ओपन कास्ट माइंस क्षेत्र अंतर्गत होने की प्रबल संभावना नजर आती हुई दिखाई दे रही है।

















