रीवा

उप मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया

@रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वद्यालय के समीप स्थित झलबदरी तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि अमृत 2.0 मिशन अन्तर्गत एक करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से झलबदरी तालाब का सौन्दर्यीकरण व जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें ताकि इसका लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने मार्तण्ड विद्यालय क्रमांक-2 परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button