छतरपुर

बड़ी खबर: अवैध प्लॉटिंग माफिया पर बड़ा एक्शन, बिना रेरा अनुमति विकसित कालोनियां घोषित अवैध

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिला मुख्यालय में अवैध प्लॉटिंग करने वाले माफियाओं पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। रेरा की बिना अनुमति के विकसित की जा रही कई कालोनियों को अवैध घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा लोगों की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच के बाद कार्रवाई शुरू की गई। नगरीय निकाय मंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर एफआईआर की तैयारी भी शुरू कर दी है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले प्लॉट माफियाओं में हड़कंप मच गया है। छतरपुर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई, अनुविभागी अधिकारी कार्यालय से सैकड़ो अवैध कॉलोनी हुई घोषित। छतरपुर कलेक्टर महोदय की कार्यवाही के बाद कई कॉलोनी मालिको पर गिर सकती गाज, जल्द होगी बड़ी कार्यवाही।

Related Articles

Back to top button