सागर

गढ़ाकोटा महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तथा मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित कार्यक्रम का हुआ आयोजन

छात्राएं अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं: डॉ०दिवाकर सिंह राजपूत

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  एवं राष्ट्रीय कार्यबल (एनटीएफ ) अंतर्गत  बड़े  उत्साह और गरिमा के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दिवाकर सिंह राजपूत  , प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग ,डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर तथा मुख्य वक्ता अजीज प्रेमजी फाउंडेशन रहली  से श्री अमित कुमार जी और बदलाव एक पहल संस्था से सुश्री संजना कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.घनश्याम भारती ने की।

डॉ०भारती ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला दिवस समाज में महिलाओं के सम्मान , समान अधिकार और उनकी उपलब्धियों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी सुश्री आकृति खरे ने किया। डॉ. दिवाकर सिंह राजपूत जी ने अपने वक्तव्य में महिलाओं को उनकी क्षमताओं को पहचानने की बात कही,साथ ही सभी  छात्राओं को उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए उपाय सुझाए।

अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के श्री अमित जी ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के  बारे में बताया। बदलाव एक पहल संस्था से सुश्री संजना ने बताया कि शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता के माध्यम से महिलाएं समाज में अपनी मजबूत पहचान बना रही है। अजीज प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा  महिलाओं के  अधिकार,शिक्षा और समान अवसरों  से संबंधित वीडियो को दिखाया गया। और विद्यार्थियों से प्रश्न पूछकर कार्यकम को सफल बनाया। कार्यक्रम में  महाविद्यालय स्टॉफ के साथ बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button