विक्रमोत्सव 2026 अंतर्गत सूर्य उपासना कार्यक्रम सम्पन्न, ब्रह्मध्वज किया गया स्थापित, सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित नाट्य की हुई प्रस्तुति

विधायक छतरपुर ने जिलेवासियों को हिन्दू नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में संस्कृति विभाग द्वारा विक्रमोत्सव 2026 अंतर्गत जिला स्तर पर सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छतरपुर विधायक ललिता यादव के मुख्य आतिथ्य में शहर के ऑडिटोरियम में गुरुवार को सूर्य उपासना का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस दौरान अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, पीओडूडा साजिदा कुरैशी सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्जवल के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग एवं म.प्र. नाट्य विद्यालय भोपाल द्वारा चयनित दल द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित नाट्य मंचन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में भारत का नववर्ष विक्रम संवत् पुस्तिका का अतिथियों एवं आमजन को वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा ब्रम्हध्वज का पूजन किया गया। साथ ही जिलेवासियों को हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। विधायक ललिता यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है आज हमारा हिंदू नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में विक्रमोत्सव, और सूर्य उपासना का कार्यक्रम हुआ है। साथ ही हिंदू नव वर्ष, गुड़ी पड़वा का महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा आज का दिन चैत्र नवरात्रि का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा शहर में रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा निकलती है। उन्होंने कहा सभी लोग उसमें शामिल हों। साथ ही अपने घरों में भगवा ध्वज लगाएं।

















