पुलिस ने हत्या के प्रयास के पांच आरोपियों को 6 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार कट्टा कारतूस, डंडा, धारदार हथियार फ़रसा जप्त

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले की लवकुश नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के पांच आरोपियों को 6 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार कट्टा कारतूस, डंडा, धारदार हथियार फ़रसा जप्त किया हैं। दिनांक 30/04/24 को फरियादी रुद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट, गांव के हल्के सिंह व उसके परिवार के कई लोगों ने एक राय होकर पुरानी रंजिश के चलते बासुदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहित सिंह के साथ जान से मारने की नीयत से फरसा डंडे से मारपीट की है, रिपोर्ट पर थाना लवकुश नगर में धारा 147,148,149,307,323 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पीड़ित को चिकित्सीय उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने सभी आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए, साथ ही अपराध की समीक्षा निरंतर की जा रही थी दौरान विवेचना आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीओपी नवीन दुबे के कुशल मार्गदर्शन में आरोपीगणों की तलाश पता राशि की जा रही थी।
मामले के पांच आरोपी पप्पू उर्फ बलवान सिंह उम्र 50 साल, भोलू उर्फ अर्जुन सिंह उम्र 22 साल, विजय सिंह परिहार उम्र 28 साल, हल्के सिंह उम्र 60 साल, राजा भैया सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम गुढा खुर्द थाना लवकुशनगर जिला छतरपुर को दिनांक 30/04/24 को गिरफ्तार किए गए। आरोपी विजय सिंह के कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जप्त कर एवं शेष आरोपी गणों के कब्जे से डंडे जप्त कर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा इजाफा करते हुए समस्त आरोपोंगणों को गिरफ्तार कर जे आर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में निम्नांकित की रही महत्वपूर्ण भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह सहायक उप निरीक्षक जेपी अहिरवार, प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह, अनीस अहमद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा माता बादल पटेल एवं आरक्षक रमाकांत तिवारी, उमेश वर्मा, हृदेश नायक, देव सिंह, सूरज शर्मा, चांद खान, बनमाली एवं विकास सिंह अमित चंदेल राहुल चौहान की अहम भूमिका रही।