डीसेंट इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह

छतरपुर। डीसेंट इंग्लिश स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को कक्षा 11 द्वारा परंपरागत रूप से विदाई समारोह में आकर्षक कार्यक्रमों के साथ विदा किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 11 के सभी विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को गिफ्ट प्रदान किए। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कुछ क्रिएटिव खेलकूदों का आयोजन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक दुबे, प्राचार्या श्रीमती मयूरी दुबे व उप प्राचार्य श्री राजीव जैन ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनकी सफलता की कामना की। स्कूल की ओर से चयनित छात्रों को पुरस्कृत किया गया और उनके वर्ष भर की उपलब्धियां व कार्यों के अनुसार उन्हें मिस फेयरवेल मिस्टर फेयरवेल व अन्य कई टाइटल दिए गए। इस कार्यक्रम में मिस फेयरवेल का खिताब कुमारी गौरी राजा चौहान और मिस्टर फेयरवेल का खिताब मास्टर साकेत असाटी को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य श्री राजीव जैन ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया।











