माता आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा एवं योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की आरती क्रम संपन्न

उत्तरप्रदेश। हमीरपुर जनपद के सरीला में नशे- मांस से मुक्त चरित्रवान समाज निर्माण हेतु हर माह की भांति इस माह भी महिने के चतुर्थ रविवार को शल्लेशवर धाम मंदिर में माता आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा एवं योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की आरती क्रम समपन्न हुईं!
कार्यक्रम के शुभारंभ में माता के जयकारे आर के एवं गुरूवर के जयकारे शोभित ने लगवायें इसके पश्चात सभी लोगों ने माता जी एवं गुरूवर जी की आरती क्रम समपन्न की। महाआरती क्रम में उपस्थित लोगों को टीम प्रमुख स्नेहलता राजपूत ने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन देश के अनेक जिलों में कार्य कर रहा है और परम पूज्य गुरूवरश्री के आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं के प्रयास से अभी तक 30 लाख से अधिक लोगों को नशामुक्त किया जा चुका है!
गुरूवर श्री ने तीन धाराओं का सृजन किया है! मानवता की सेवा के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन, धर्म रक्षा के लिए पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम और राष्ट्र रक्षा के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी! इन तीनों धाराओं का लक्ष्य व्यापक है! हम इन्हीं के माध्यम से समाज में परिवर्तन डाल सकते हैं, अनीति- अन्याय- अधर्म और भय- भूख- भृष्टाचार को समाप्त करके अपने भारत देश को दुनिया की अग्रणी पंक्ति में खड़ा कर सकते हैं!
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा ने बताया कि मानवता की सेवा, धर्म रक्षा एवं जिस राष्ट्र में हम रहते हैं, उस राष्ट्र की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है! अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु हमें नशे- मांसाहार से मुक्त रहना बहुत जरूरी है जब हमारा समाज नशे- मांसाहार से मुक्त होगा, चरित्रवान जीवन अपना लेगा, तब युग बदलते देर नही लगेगी!
परम पूज्य गुरूवर श्री के निर्देश पर समाज को चेतनावान बनाने के लिए इन तीन धाराओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है! प्रति फलस्वरूप 30 लाख से अधिक लोग नशे से मुक्त होकर सुख- शांति का जीवन प्राप्त कर चुके हैं और उनमें से अनेक लोग अध्यात्मिक मार्ग पकड़ चुके हैं! हमारा भारत ही एक ऐसा देश है, जो अध्यात्म के रास्ते पर चलकर अपना भी उद्धार कर सकता है और दुनिया का भी उद्वार कर सकता है!
पार्टी के सरीला ब्लाक अध्यक्ष भान सिंह प्रजापति ने बताया कि गुरूवर जी के पास आश्रम में आयेदिन नशा छोड़ने के लिए सैकड़ों लोग पहुचते है और यदि 100 लोग पहुचते है, तो उनमें से 99 लोग नशा छोड़कर ही लौटते हैं और यह चमत्कार सदगुरूदेव जी महाराज के आशीर्वाद से हो रहा है! एक बार पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम अवश्य पहुंचे, वहाँ पर रूकने व भोजन की निशुल्क व्यवस्था है! यहाँ तक की विघ्न विनाशक शक्तिजल भी निशुल्क प्रदान किया जाता है! अंत में पार्टी के गोहांड ब्लाक अध्यक्ष भारत सिंह ने महाआरती क्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया!
संचालक भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा राठ के तहसील अध्यक्ष अनिल सेंगर ने किया! महाआरती क्रम में बलवान सिंह राजपूत, कल्लू प्रसाद, मनोज यादव, डाक्टर रविंद्र राजपूत, कामता पाल, विशेंद्र राजपूत, राजेश , सोनम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें!
(हमीरपुर ब्यूरो अजय शिवहरे)

















