मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग
धीमी हुई जानलेवा रफ्तार: दुर्घटनाए रोकने का यातायात प्रभारी वृहस्पति साकेत का लगातार प्रयास जारी
सड़क दुर्घटना को रोकने,बनाए गए जीवन रक्षक गति अवरोधक

मध्यप्रदेश। छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सागर रोड ढडारी में जानलेवा रफ्तार के कारण हों रही वाहन दुर्घटनाओ का अवलोकन किया , ज्ञात हो की अभी डेढ़ माह पूर्व एक महिला ने इसी जानलेवा रफ्तार के कारण अपनी जान भी गवाई थी, और 2 वर्ष पूर्व एक रजक परिवार के इकलौते पुत्र की इसी स्थल पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी, इसी परिपेक्ष में पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात प्रभारी ब्रहस्पति कुमार साकेत को उक्त स्थान का अवलोकन करने भेजा गया था, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री शुक्ला जी से समन्वय स्थापित कर आज उक्त स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनवा दिए गए।