थाना महाराजपुर पुलिस ने 3 साल पुराने जुवां के मामले के स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र के फरार वांछित अपराधी, स्थायी वारंटियो, जिले की भौगोलिक सीमा के अंदर जिला बदर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना महाराजपुर पुलिस टीम ने जुआ एक्ट के 3 साल पुराने मामले के फरार स्थाई वारंटी किशोरी कुशवाहा उम्र 40 साल निवासी ग्राम टटम थाना महाराजपुर को उसी के गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
स्थाई वारंटी किशोरी कुशवाहा निवासी ग्राम टटम के विरुद्ध थाना महाराजपुर के अपराध क्रमांक 340/21, न्यायालय के आरसीटी क्रमांक 1347/21 जुवां अधिनियम पर न्यायालय द्वारा माह दिसंबर 2023 में स्थाई वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरभि शर्मा, प्रआर. किफायत उल्ला बेग, आर. अनिल,आर. योगेश रिछारिया, आर. विवेक पाठक,आर. जयकुमार, आर. हरदेव एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।