मध्यप्रदेशइंदौरइंदौर संभाग

ब्राह्मण संगठन हेतु कई ऐतिहासिक कार्य करने के बाद युवा परिषद का एक और बड़ा संगठनात्मक कदम

विधानसभा वार महिला परिषद का गठन

इंदौर। ब्राह्मण संगठन और उत्थान के अनेक ऐतिहासिक कार्य करने के बाद युवा परिषद में एक और बड़ा संगठनात्मक कार्य करने जा रही है। जिसमें विधानसभा 1,2,3,4 में महिला परिषद का गठन किया जा रहा है।

परशुराम जयंती के पहले विधानसभा एक के संगमनगर क्षेत्र में महिला परिषद की बैठक कर इसका श्रीगणेश कर दिया गया। आने वाले दिनों में क्षेत्र दो से नंदानगर में, क्षेत्र तीन से जूनिइंदौर और क्षेत्र चार से सुदामानगर क्षेत्र की महिलाओं को एकजुट किया जाएगा। शोभायात्रा के बाद इन्हीं महिलाओं के माध्यम से पूरी विधानसभा की महिलाओं को एकजुट करके समाज के संगठन का काम आगे बढ़ाएंगे।

आज संगमनगर क्षेत्र महिलाओं की बैठक रखी गई जिसमें नौ महिलाओं की आयोजन समिति बनाई गई प्रत्येक महिला ने को 10-10 महिलाओं को जोड़ने की जवाबदारी दी गई। जिसमें आयोजन समिति की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर काम किया और क्षेत्र की करीब 250 महिलाओं को जोड़ा। आज की बैठक में सभी ने सामूहिक रूप से परशुराम शोभायात्रा में शामिल होने की योजना बनाई। शोभायात्रा संयोजक पूर्व मंत्री योगेंद्र महंत एवम गणेशजी शास्त्री ने मार्गदर्शन दिया।

आयोजन समिति की शीला शंकरजी अवस्थी, चंदा सुरेन्द्रजी बाजपेई, वर्षा लक्कीजी अवस्थी, संगीता जयंतजी तिवारी, रामायणी विकासजी अवस्थी, प्रमिला तरुणजी त्रिपाठी, अजीता नितिनजी मिश्रा, कीर्ति दिनेशजी पाण्डेय, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं के सहभोज का आयोजन किया गया। आयोजन की विशेषता यह थी कि पूरे कार्यक्रम का खर्च महिलाओं ने तीन स्तर पर कंट्रीब्यूशन करके वहन किया।विप्र समाज की समस्त मातृ शक्ति बहिनों का हम स्वागत अभिनन्दन करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button