चरखारी में स्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम संपन्न

उत्तरप्रदेश। महोबा जनपद के चरखारी में 5/5/2024 भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी तहसील स्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम के सी एस पब्लिक स्कूल शुक्ला गेस्टहाउस के बगल में चरखारी में समपन्न हुईं। महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे मानवेन्द्र अनुरागीर व सत्यप्रकाश ने लगवायें।
इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम समपन्न हुईं। महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता।
हम ऐसे ऋषि के शिष्य हैं जिन्होंने अपने तपबल से माता आदिशक्ति जगदम्बा को पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम पर अवतरित किया है हमें सत्कर्म करते हुए जनकल्याण और समाज कल्याण की ओर अग्रसर होना है।सत्कर्मों की पूंजी ही साथ जाएगी। टीम प्रमुख ममता सिंह ने कहा आप लोग अपनी शक्ति व सामर्थ्य को पहचाने! आप लोगो ने उस धरती पर जन्म लिया है, जिस धरती पर अनेक वीरांगनाओं ने जन्म लेकर अन्यायी- अधर्मियों को धूल चटाई है, वह शक्ति- सामर्थ्य आपके अंदर भी है! यदि आप लोग चाह ले, तो युग बदलते देर नही लगेगी।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि तीनों धाराओं पर निष्ठा विश्वास से चलने वाला ही गुरुवर का सच्चा शिष्य कहलाने का अधिकारी है।जीवन में सदगुरु का और सेवाभाव का बड़ा महत्व है। चरखारी तहसील अध्यक्ष ने उपस्थित सभी माँ भक्तों का आभार व्यक्त किया। महाआरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया।
(महोबा ब्यूरो अखिलेश शिवहरे)