पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा आज दिनांक 01 जून 2024 को जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 31 मई 2024 को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारी सहायक उप निरीक्षक श्री जगदीश प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक दादूराम यादव, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद लोधी को सम्मानित किया गया।
सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद थाना लवकुश नगर में, सहायक उप निरीक्षक दादूराम यादव चौकी गर्रौली थाना नौगांव में, एवं सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद लोधी बिजावर न्यायालय में वर्तमान में सेवाएं दे रहे थे। अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को मंगलमय जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। परिजनों का हालचाल जाना। एवं उनके बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को जानते हुए अध्ययन जारी रखते हुवे प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने हेतु प्रेरित करने की सलाह दी गई। आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी तथा सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारियों के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।











