उत्तरप्रदेश

नशामुक्त समाज, खुशहाल समाज, अपराध मुक्त समाज निर्माण हेतु माँ जगतजननी एवं गुरुवर की दिव्य आरती संपन्न

उत्तरप्रदेश। नशामुक्त समाज, खुशहाल समाज, अपराध मुक्त समाज निर्माण हेतु हर माह की भांति इस माह भी महिने के दूसरे रविवार को हमीरपुर जनपद मौदहा के पांडव गेस्ट हाउस में समपन्न हुईं तहसील स्तरीय महाआरती क्रम प्रारंभ में माता जी एवं गुरूवर जी के जयकारे क्रमशः बहन आरती व योगेश ने लगवायें! तत्पश्चात माता भगवती आदि शक्ति जगतजननी जगदम्बा एवं योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की आरती समपन्न की!

महाआरती में उपस्थित लोगों को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव शकुन्तला कुशवाहा ने कहा कि ” भगवती मानव कल्याण संगठन देश के अनेक जिलो में कार्य कर रहा है और परम पूज्य गुरूवरश्री के आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं के प्रयास से अभी तक 30 लाख से अधिक लोगों को नशामुक्त किया जा चुका है! गुरूवर ने तीन धाराओं का सृजन किया है! मानवता की सेवा के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन, धर्मरक्षा के लिए पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम और राष्ट्र रक्षा के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी! इन तीनों धाराओं का लक्ष्य व्यापक है! हम इनही के माध्यम से समाज में परिवर्तन डाल सकते हैं, अनीति- अन्याय- अधर्म और भय- भूख- भृष्टाचार को समाप्त करके अपने भारत देश को दुनिया की अग्रणी पंक्ति में खड़ा कर सकते हैं।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा ने कहा कि मानवता की सेवा, धर्मरक्षा एवं जिस राष्ट्र में हम रहते हैं, उस राष्ट्र की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है! अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु हमें नशे- मांसाहार से मुक्त रहना बहुत जरूरी है! पार्टी के जिला सचिव जुगुल किशोर पाठक ने कहा कि आप सभी लोग संगठन के कार्यो में अधिक से अधिक समय दे! अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा मौदहा के तहसील अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने महाआरती में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालक पार्टी के युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता आशीष सोनी ने किया! महाआरती में आये हुये सभी लोगों को शक्ति जल व महाप्रसाद वितरण किया गया।

महाआरती में संगठन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुशवाहा, अजय शिवहरे, रज्जन विश्वकर्मा, स्यामबाबू कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, अनंतराम शिवहरे, शोभित सिंह, सुखदेव राजपूत, शिवकुमार प्रजापति, रामकिशोर प्रजापति, रामकृपाल कुशवाहा, चंद्रकली कुशवाहा, कविता कुशवाहा, काजल कुशवाहा, शांति शर्मा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

(हमीरपुर ब्यूरो अजय शिवहरे)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button