नशामुक्त समाज, खुशहाल समाज, अपराध मुक्त समाज निर्माण के लिए दिव्य महाआरती संपन्न
भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

उत्तरप्रदेश। हमीरपुर जनपद के मौदहा में नशामुक्त समाज, खुशहाल समाज, अपराध मुक्त समाज निर्माण हेतु हर माह की भांति इस माह भी महिने के दूसरे रविवार को मौदहा के पांडव गेस्ट हाउस में समपन्न हुईं तहसील स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं महाआरती क्रम महाआरती क्रम के पूर्व मौदहा में निकाली गई नशामुक्त सदभावना जनजागरण परिवर्तन रैली जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया! प्रारंभ में माता जी एवं गुरूवर जी के जयकारे क्रमशः लगवायें! तत्पश्चात माता भगवती आदि शक्ति जगतजननी जगदम्बा एवं योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की आरती समपन्न की!
महाआरती में उपस्थित लोगों को टीम प्रमुख स्नेहलता राजपूत ने कहा कि ” भगवती मानव कल्याण संगठन देश के अनेक जिलो में कार्य कर रहा है और परम पूज्य गुरूवरश्री के आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं के प्रयास से अभी तक 30 लाख से अधिक लोगों को नशामुक्त किया जा चुका है! गुरूवर ने तीन धाराओं का सृजन किया है! मानवता की सेवा के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन, धर्मरक्षा के लिए पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम और राष्ट्र रक्षा के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी! इन तीनों धाराओं का लक्ष्य व्यापक है! हम इनही के माध्यम से समाज में परिवर्तन डाल सकते हैं, अनीति- अन्याय- अधर्म और भय- भूख- भृष्टाचार को समाप्त करके अपने भारत देश को दुनिया की अग्रणी पंक्ति में खड़ा कर सकते हैं!
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि मानवता की सेवा, धर्मरक्षा एवं जिस राष्ट्र में हम रहते हैं, उस राष्ट्र की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है! अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु हमें नशे- मांसाहार से मुक्त रहना बहुत जरूरी है! सगंठन के शाखा राठ के तहसील अध्यक्ष अनिल सेंगर ने बताया कि दिनांक 14-15 सितम्बर को राठ के चौपरा धाम मंदिर में 24 घंटे का तहसील स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ होने जा रहा है आप सभी लोग अवश्य पहुंचे!
भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा महोबा के तहसील सचिव मातादीन सेन ने बताया कि गुरूवर जी का अगला महत्वपूर्ण शिविर 10,11,12 अक्टूबर 2024 को व्योहारी जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) में होने जा रहा है आप सभी लोग शिविर में अवश्य पहुंचे और माता आदिशक्ति जगतजननी जगदम्बा एवं श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें! अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा मौदहा के तहसील अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने महाआरती में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया! संचालक पार्टी के जिला सचिव जुगुल किशोर पाठक ने किया! महाआरती में आये हुये सभी लोगों को शक्ति जल व महाप्रसाद वितरण किया गया।
महाआरती में धीरेन्द्र कुशवाहा, अजय शिवहरे, अरून शिवहरे, अनूप सिंह, हरीराम कुशवाहा, आशीष सोनी, विशेंद्र राजपूत, हनुमान मिश्रा,हुकुम सिंह, लालाराम यादव, कमलेश प्रजापति, बृजेन्द्र प्रजापति, रज्जन विश्वकर्मा, स्यामबाबू कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, कामता प्रसाद गुप्ता, अनंतराम शिवहरे, शोभित सिंह, सुखदेव राजपूत, रामकृपाल कुशवाहा, चंद्रकली कुशवाहा, कविता कुशवाहा, प्रीति कुशवाहा, शांति शर्मा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें!
(हमीरपुर ब्यूरो अजय शिवहरे)











