छतरपुर

भाजपा नेता अवध मिश्रा के हमलावरों आरोपी शिक्षक सुरेश कुमार द्विवेदी सहित अन्य को न्यायालय नें भेजा जेल

छतरपुर। जिले के सरवई थाना अंतर्गत कस्बे में बीते 24 अप्रेल 2025 को किशोरीपुखरी मार्ग पर राजेश सोनी की जमीन पर हो रहे मकान निर्माण के बाद आरोपी शिक्षक सुरेश कुमार द्विवेदी जों की शासकीय हाई स्कूल खड़ेहा में पदस्थ हैं के अलावा अन्य आरोपी रमेश द्विवेदी, अवला द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी नें एक राय होकर भाजपा नेता अवध किशोर मिश्रा पर लोहे की राड़ो से जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में भाजपा नेता अवध किशोर मिश्रा को गंभीर चोटें आई थी।

आरोपियों पर थाना पुलिस सरवई नें विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट लवकुशनगर श्री विनय तिवारी के न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय तिवारी नें आरोपी शिक्षक सुरेश द्विवेदी सहित सभी आरोपियों को लवकुशनगर जेल भेज दिया।

आरोपी शिक्षक पर होंगी निलंबन की कार्यवाही-
जब इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शंकर पाण्डेय जी से बात की तो उन्होंने कहां की मेरे संज्ञान में अभी मामला नहीं आया हैं। अगर कोई शिकायत आती हैं तो आरोपी शिक्षक पर विधि संबत कार्यवाही करते हुए निलंबित करने की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button