मध्यप्रदेश

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ एक वृक्ष मां के नाम अभियान के अंतर्गत मंत्रालय में रोपे वृक्ष

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा घोषित एक वृक्ष मां के नाम अभियान के अंतर्गत मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा मंत्रालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजकुमार पटेल ने जानकारी में बताया की भारतीय ज्योतिष पद्धति में जन्म राशि हेतु निर्धारित किये शुभ वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। भोपाल के नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा जी ने मंत्रालयीन अधिकारियों कर्मचारियों के साथ जन्म राशि अनुसार वृक्षारोपण किया। सांसद आलोक शर्मा ने अपनी राशि के अनुसार आंवला वृक्ष का रोपण किया। भोपाल नगर निगम के एमआईसी सदस्य एवं वार्ड नंबर 33 पार्षद आर के सिंह बघेल ने अर्जुन वृक्ष का रोपण किया। लोक निर्माण विभाग के उपसचिव नियाज़ अहमद खान ने नीम वृक्ष का रोपण किया। मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा ने अर्जुन एवं मंत्रालय के रजिस्ट्रार मनोज श्रीवास्तव ने वट वृक्ष का रोपण किया।

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजी सुधीर नायक ने शमी वृक्ष रोपित किया। इसके अलावा मंत्रालय सेवा में नवनियुक्त कर्मचारी श्री प्रियंक श्रीवास्तव, अनिल मंडलोई, प्रहलाद उईके, चंदा मरावी सल्लाम, सुश्री नीलेश पटवा, विकास नोरंग,अजय पांडे, सीमा अहिरवार, दीपाली राठौर इत्यादि द्वारा राशि अनुसार वृक्ष लगाए गए। पंडित श्री सुनील पारीक ने वृक्षों का पूजन किया और प्रत्येक वृक्ष को रोपित करते समय उससे संबंधित मंत्रोच्चारण किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। माननीय उपमुख्यमंत्री जी श्री राजेन्द्र शुक्ल जी के निज सचिव श्री आनंद भट्ट भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सर्व श्री राजेश कौल आशीष सोनी राजकुमार पटेल आलोक वर्मा सतीश शर्मा एल एस धुर्वे दयानंद उपाध्याय हरिशरण द्विवेदी दिलीप सोनी साधना मिश्रा संतोष बड़ोदिया नरेश सोनी दीप्ति बच्चानी ठाकुरदास प्रजापति मतीन खान , विष्णु नाथानी हरीश बाथम श्याम बिहारी दुबे विक्रम बाथम बादामी लाल मंगल सोनवाने उपस्थित थे।

इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा जी ने कहा कि मैं इस वृक्ष को देखने के लिए प्रतिमाह मंत्रालय आऊंगा। श्री आलोक शर्मा जी ने अपने समस्याओं के साथ साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button