मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, विधायक के खिलाफत करने वाले लोगों को दे रहे केंद्रीय मंत्री संरक्षण

छतरपुर। आज छतरपुर जिले की राजनीति में तब भूचाल आ गया जब भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक व टीकमगढ़ लोकसभा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने वाकायदा छतरपुर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह का कहना है कि वीरेंद्र खटीक ने अपराधियों को अपना सांसद प्रतिनिधि बनाया है।https://youtu.be/lLPnNaHnA6E?si=NA4BTiwIUazvWf7S

आपको बता दे कि आज शनिवार को पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री लाल दीवान अहिरवार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि टीकमगढ़ लोकसभा सांसद वीरेंद्र खटीक ने अपराधियों को सांसद प्रतिनिधि बनाया है। वर्तमान विधायक के खिलाफत करने वाले लोगों को संरक्षण दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप है कि केंद्रीय मंत्री शासकीय कार्यों में अडंगा लगा रहे हैं। विधायक के कामों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। वहीं जिला मंत्री ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. बता दें कि पूर्व मंत्री महाराजपुर बीजेपी विधायक कामख्या सिंह के पिता हैं। केंद्रीय मंत्री ने जिला पंचायत में खनिज अधिकारी को सार्वजनिक रूप से पूर्व मंत्री के नाम फटकार लगाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button