जनकल्याण पर्व- लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण के प्रति जनजागृति हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला छतरपुर में आज सुशासन एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रतीक देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन एवं भारतीय संस्कृति में दिये योगदान के उपलक्ष्य में 300वीं जयन्ती “जनकल्याण पर्व के रूप में“ आज दिनांक 31.05.2025 को मनायी जा रही है।

पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों के विरूद्ध जागरूकता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये जिले के थाना क्षेत्र में एक दिवसीय अभियान चलाया गया है।
इस अभियान के तहत छतरपुर नगर के नारायणपुरा रोड पर रहने वाले झुग्गी बस्तियां में रहने वाले लोगो से मिलकर संवाद कर जागरूक किया गया। महिलाओं /बालिकाओं को कानून की व्यापक जानकारी के साथ साथ म.प्र.पीडित प्रतिकर योजना , भारतीय न्याय संहिता 2023 (नवीन कानून) बीएनएस, महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान के बारे में तथा लैंगिक अपराधों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो एक्ट) के बारे जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा शाखा द्वारा विभिन्न महिला हेल्पलाईन नंबरो से अवगत कराया गया। अभियान में जनसाहस, जागरूकता, कानूनी प्रावधानों, पुलिस सहायता हेल्प लाईन नंबरो के पम्पलेट का वितरण किया गया।

जन साहस संस्था द्वारा जन साहस महिला हेल्पलाइन नंबर 180030002852 , किशोर न्याय अधिनियम और बाल अधिकारों पर चर्चा की गई और शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक तबस्सुम खान, प्रधान आरक्षक रमेश सिंह, आरक्षक राजेंद्र यादव, निर्भया मोबाइल से सहायक उप निरीक्षक रामरति, प्रधान आरक्षक शांति कुशवाहा, जनसाहस संस्था से जिला समन्वयक संतोष, रघुवीर और रितु की भागीदारी रही।











