मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग
छतरपुर पुलिस द्वारा मार्ग, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों में की जा रही सघन चेकिंग, वाहनों को किया जा रहा चेक
होटल, ढाबा, धर्मशाला इत्यादि में भ्रमण कर ली जा रही जानकारी, संदिग्धों पर विशेष निगरानी

छतरपुर। जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुवे छतरपुर पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों में चेकिंग की जा रही है। मार्गो, चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों में पुलिस बल तैनात है, वाहन चेकिंग की जा रही है।
साथ ही होटल, ढाबा, धर्मशाला या अन्य ठहराव स्थलों में भी भ्रमण कर जानकारी एकत्र की जा रही है। संदिग्ध एवं अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। अनावश्यक एवं आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट डालने व प्रतिक्रिया वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा शहर में अलग-अलग पॉइंट लगाए गए हैं।

















