मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग

खेर माता मंदिर में सर्व देव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

गढ़ाकोटा। रामचरण कुशवाहा सजरा से प्राप्त जानकारी अनुसार समीपस्थ ग्राम मडिया अग्रसेन विकासखंड रहली जिला सागर के हृदय स्थल में विराजमान खेर माता मंदिर में सर्व देव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञाचार्य राष्ट्रीय संत श्री अनुज दास जी महाराज सीताराम धाम हरिद्वार के द्वारा किया जाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित गोपाल भार्गव वर्तमान विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन रहेंगे 28 नवंबर 2024 गुरुवार सुबह 10:00 बजे बैठकी , कलश यात्रा अन्न जल निवास पूजन शाम 4:00 बजे से दिनांक 29 नवंबर 2024 शुक्रवार शाम 4:00 बजे से समस्त निवास पूजन प्राण प्रतिष्ठा हवन पूजन प्रसाद वितरण व भंडारा 30 नवंबर 2024 शनिवार दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा समस्त धर्म प्रेमी बांधों को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि इस महान यज्ञ में तन मन धन से ,सहयोग कर इस महान आयोजन को सफल बनाएं एवं अपना अमूल्य समय प्रदान करे।

रामचरण कुशवाहा जी से प्राप्त जानकारी अनुसार मडिया अग्रसेन के सरपंच प्रीतम लोधी द्वारा मंदिर निर्माण एवं प्रांगण के लिए लगभग 75 डिसिमल जगह दान की गई है जिसकी क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है, धर्म प्रेमी लोगों से निवेदन है कि उक्त धार्मिक कार्यक्रम में यथाशक्ति दान कर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित करें और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान करें।

(गढ़ाकोटा रिपोर्टर पुरुषोत्तम लाल पटेल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button