यदुवंशी संगठन के बैनर तले पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एसपी को सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। जिले के सटई थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया निवासी मृतक सोनू यादव मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सौंपा ज्ञापनछतरपुर के सटई थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया में विगत 19 नवंबर को दबंगों द्वारा सोनू यादव की बेरहमी से मार-पीट किए जाने के बाद युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका हुआ शव मिला था।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने बीएनएस की धारा 108,3(5) के तहत मामला दर्ज किया था लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों ने आज यादव समाज यदुवंशी संगठन द्वारा मोटे के महावीर धाम से रैली निकालकर एसपी अगम जैन को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की गिरफ्तारी सहित पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाएं जाने की मांग की यादव समाज के लोगों ने बताया कि विगत 19 तारीख को सटई थाना अंतर्गत हुए घटनाक्रम में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने आज हम सभी ने एडिशनल एसपी विक्रम सिंह महोदय को ज्ञापन सौंपा है और आरोपियों की गिरफ्तारी सहित पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाएं जाने की मांग की है!

















