मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

12 आरोपी, 5 संदेही और 6 अज्ञात आरोपियों पर 65 हजार रुपए का नगद पुरस्कार घोषित

मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने छतरपुर जिले के अंतर्गत 12 आरोपी, 5 संदेही और 6 अज्ञात फरार आरोपियों पर 65 हजार रूपए का नगद पुरस्कार घोषित किया है। जो अपराध घटित करने के बाद से फरार है।

आरोपी भूपेंद्र उर्फ भुप्पी निवासी टोरिया मोहल्ला छतरपुर, छोटू राजा निवासी टीकमगढ़ पर 3 हजार, शेख जाबिर उर्फ बब्लू टोपे उम्र करीब 52 साल निवासी सबनीगर मोहल्ला छतरपुर पर 10 हजार, सचिन पाल निवासी सागर रोड पायल ढाबा के पीछे पर 3 हजार थाना कोतवाली छतरपुर, धीरज विश्वकर्मा निवासी ग्राम मोहनपुरा जिला निवाड़ी, गोलू अहिरवार निवासी पनवाड़ी जिला महोबा (उ.प्र.) पर 3 हजार थाना हरपालपुर, आकाश कुशवाहा निवासी छुई खदान छतरपुर पर 1 हजार, संतोष कोंदर निवासी ग्राम मानपुरा चौकी पहाड़िया सटई थाना सटई पर 1 हजार, दिलीप सिंह, अरविंद सिंह, यशपाल सिंह निवासी ग्राम ज्योराहा थाना जुझारनगर पर 7 हजार, 2 अज्ञात आरोपी थाना जुझारनगर पर 3-3 हजार, 1 अज्ञात आरोपी थाना गढ़ीमलहरा पर 3 हजार, चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश कुशवाहा निवासी अनगौर थाना गुलगंज पर 3 हजार, महेंद्र अग्रवाल उम्र 45 साल निवासी पिपरी नौगांव, इमरान उर्फ हाशिम उम्र 27 साल निवासी ईशानगर थाना ईशानगर पर 5 हजार, वाहिद खान निवासी वार्ड न 3 बक्सवाहा थाना बक्सवाहा पर 5 हजार, रामलगन अहिरवार निवासी सड़कर चंदला, आकाश अहिरवार निवासी भूसोर बमीठा थाना चंदला पर 3-3 हजार एवं थाना चंदला में पंजीबद्ध अपराध में 3 अज्ञात आरोपी पर 3-3 हजार रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया हैै। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक छतरपुर का अंतिम निर्णय मान्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button