पत्रकार राधेश्याम सोनी की माताजी का निधन, अंतिम संस्कार सम्पन्न, अस्थि पुष्प दर्शन एवं प्रयागराज रवानगी आज

@छतरपुर। रतना पैथालॉजी के संचालक एवं न्यूज़ नेशन /डीएनएन के पत्रकार राधेश्याम सोनी की पूज्य माता जी एवम तिलक दास सोनी की धर्म पत्नी श्रीमती प्रेमबाई सोनी का 92 वर्ष की आयु में नर्मदा अस्पताल छतरपुर में आज बुधवार की सुबह 6 बजे निधन हो गया। वे मृदुभाषी, मिलनसार स्वभाव की महिला थी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार की ही दोपहर में भारी जनसमुदाय के बीच बिजावर नाका स्थित भैंसासुर मुक्तिधाम में किया गया।

उनकी शव यात्रा में भारी संख्या में डॉक्टर, पैथालॉजिस्ट, सागर एसपी दिनेश कौशल , डॉ एम पी एन खरे सहित पत्रकार, गणमान्य नागरिकों के अलावा सोनी समाज के लोग शामिल हुये, जिन्होंने श्रीमती सोनी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सोनी बहुत ही मिलनसार स्वभाव की थी। उनके निधन की खबर से छतरपुर ही नहीं बल्कि उनके गृहग्राम में शोक व्याप्त है। उनका अपने गांव अतरार उत्तर प्रदेश के लोगो से काफी लगाव था।
वे अपने पीछे पुत्र श्याम सुंदर ,सीता राम सोनी,राधेश्याम सोनी ,तीन पुत्रियां विद्या सोनी हर कुंवर सोनी ,ममता सोनी, नाती-पोतो से युक्त भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गयी हैं। श्रीमती सोनी की अस्थि पुष्प अंतिम दर्शन हेतु आज दिनांक 11/12/25 को शाम 5 बजे से 9 बजे तक निज निवास पठापुर रोड शिव कॉलोनी में रखे जाएंगे एवं रात 9 बजे प्रयागराज रवानगी होगी। इस दु:ख की घड़ी में शक्ति न्यूज परिवार शोक व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने ईश्वर से प्रार्थना करता है।

















