मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हनुमान मंदिर में चढ़ाया ध्वज

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा से चाकघाट तक तीर्थयात्रियों के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्राम बेलवा पैकान में हनुमान जी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करके मंत्रोंच्चार के बीच ध्वज चढ़ाया। उप मुख्यमंत्री ने भगवान से प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

















