मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुए 2 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत हुवे 2पुलिस अधिकारियों

1. उप निरीक्षक द्वारका प्रसाद व्यास (थाना गुलगंज)

2. सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान (पुलिस लाइन) को सम्मानित किया गया। अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उप निरीक्षक द्वारका प्रसाद व्यास ने जिला टीकमगढ़ एवं जिला छतरपुर में सेवाएं दी। सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान ने जिला छतरपुर में सेवाएं दी।

आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को मंगलमय जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई।  बच्चों की शैक्षणिक स्थिति व व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को अपने अनुभव साझा किये गये। आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, सूबेदार प्रभा सिलावट, मुख्य लिपिक आरके प्रजापति, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button