श्री रामनवमी पर्व एवं शोभायात्रा में शांति सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की दृष्टि से छतरपुर पुलिस के पुख्ता इंतजाम
छतरपुर। श्री रामनवमी पर्व पर आयोजित शोभा यात्रा छतरपुर नगर का एक मुख्य कार्यक्रम है, पर्व एवं शोभा यात्रा कार्यक्रम शांतिपूर्ण निर्विघ्न संपन्न हो, प्रतिवर्ष की भांति छतरपुर पुलिस द्वारा शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा समिति के साथ बैठक की, संवाद किया, स्थितियां जानी। पर्व एवं शोभा यात्रा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हो अराजक एवं असामाजिक तत्व सम्मिलित ना हो पाए, निगरानी रखी जा रही है।
संदिग्ध, संदेहियों, अराजक एवं असामाजिक तत्वों, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की निगरानी हेतु आवश्यक प्रबंध किया गया है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है, क्षेत्र में सीसीटीवी कंट्रोल मोबाइल भ्रमण पर है। पुलिस अधिकृत सीसीटीवी कैमरा शोभा यात्रा मार्गो में सक्रिय रहेंगे। पुलिस अधिकृत कैमरा टीम पुलिस के साथ में है। ड्रोन कैमरा के माध्यम से चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। फोटो वीडियो संकलित किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस अधिकृत कैमरा, वीडियोग्राफर टीम को क्षेत्र में भ्रमण करवाया गया। दिशा, दूरी इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई, टीम द्वारा क्षेत्र में अभ्यास किया गया, जो कार्यशील है।

















