मध्यप्रदेश

बड़ी खबर: दशहरा के पूर्व 24 आईएएस अधिकारियों के थोक में हुए तबादले, एक दर्जन से ज्यादा जिलों के कलेक्टरों को बदला गया

भोपाल@आशुतोष द्विवेदी। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज देर रात को 24आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जिसमें एक दर्जन से ज्यादा जिले के कलेक्टरों को भी बदला गया है। मिली जानकारी के अनुसार पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार को सह आयुक्त चंबल संभाग मुरैना नियुक्त किया है इसी प्रकार शीलेद्र सिंह कलेक्टर छिंदवाड़ा को अपर सचिव नगरीय प्रशासन में नवीन पदस्थापना की है। श्रीमती नेहा मारव्या सिंह कलेक्टर ढिंढोरी को संचालक घुमन्नु एवं अद्र्ध घुमन्नतू जनजाति भोपाल, संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर भिंड को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग भोपाल, श्रीमती ऊषा परमार अपर आयुक्त राजस्व भोपाल को कलेक्टर पन्ना बनाया गया है।

इसी प्रकार शिवराज सिंह वर्मा अपर सचिव नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग को अपर आयुक्त राजस्व संभाग भोपाल पदस्थ किया है। राजेश गौतम कलेक्टर रतलाम को अपर सचिव मप्र शासन वन विभाग, श्रीमती रजनी सह श्रम आयुक्त इंदौर को कलेक्टर नरसिंहपुर बनाया है। नीरज कुमार वािशष्ट संचाल घुमन्तु एवं अद्र्धघुमन्तु जाति विभाग से कलेक्टर पांढुर्णा, श्रीमती शीतल पटेल कलेक्टर नरसिंहपुर को कलेक्टर शिवनी बनाया है।

श्री अंकित अस्थाना कलेक्टर मुरैना को उपसचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, श्री लोकेश कुमार रामचन्द्रन जांगिड कलेक्टर निवाड़ी को कलेक्टर मुरैना, चन्द्रशेखर शुक्ला कलेक्टर सिंगरौली को उपसचिवराजस्व विभाग भोपाल, डॉ. अभय अरविंद बेडकर कलेक्टर अलिराजपुर को अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल, श्री अजय देव शर्मा कलेक्टर जिला पाढुंर्णा उपसचिव राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार, श्रीमती नीतू माथुर अपर आयुक्त राजस्व रीवा संभाग को कलेक्टर अलिराजपुर, अंजू पवन भदौरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला रायसेन को कलेक्टर जिला ढिंढोरी, जमुना भिंडे सचिव जनजाति प्रकोष्ठ भोपाल से कलेक्टर निवाड़ी, श्रीमती संस्कृति जैन कलेक्टर शिवनी को आयुक्त नगर निगम भोपाल तथा अपर प्रबंधक संचालक मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन भोपाल, विदिशा मुखर्जी अपर प्रबंध संचालक मप्र पर्यटन विभाग भोपाल उप सचिव मप्र शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, करोड़ी लाल मीणा अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल को कलेक्टर भिंड, श्री गौरव बैनल अपर कलेक्टर इंदौर को कलेक्टर सिंगरोली, हरेन्द्र नारायण आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल को कलेक्टर छिंदवाड़ा, सुश्री निशा सिंह अपर कलेक्टर जबलपुर को कलेक्टर रतलाम बनाया गया है। गौरतलब हो कि यह सूची काफी समय से मंत्रालय में विचाराधीन थी। और इसमें से अधिकांश कलेक्टर दो वर्षों का अपना कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं। जिन्हें बदला गया है।

यहां देखे कौन हुआ इधर से उधर-

Related Articles

Back to top button