उत्तरप्रदेश

अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय कथा धाम में होगी 9 नवम्बर को योगी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक 9 नवंबर को अयोध्या स्थित अंतरराष्ट्रीय कथा धाम में होगी। बैठक में उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के गठन सहित अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अयोध्या में 11अक्तूबर को होने वाली दीपोत्सव से पहले रामनगरी में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट बैठक में अयोध्या से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। शासन की ओर से सोमवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों को बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे से होने वाली कैबिनेट बैठक में उपस्थित रहने का संदेश भेजा गया है।

कैबिनेट का एजेंडा बुधवार तक किया जा सकता है जारी। उधर, अयोध्या में होने वाली कैबिनेट के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए मंत्री भी लौटकर आएंगे। उल्लेखनीय है इससे पहले 2019 में प्रयागराज में भी कैबिनेट बैठक हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button