एक पौधा मां के नाम: सीएम राइज माडल स्कूल परिसर में 250 पौधो का हुआ वृक्षारोपण

दमोह। जिले के सीएम राइज माडल स्कूल जबेरा में शनिवार को सीएम राइज माडल बालिका ,बालक छात्रावास में पालको और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 250पौधो का वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्य संजय बाजपेई ने कहा पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज हम पौधे लगाकर अपना कल सुरक्षित कर सकते हैं।
पौधे लगाना प्रत्येक हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन, छाया, दवाएं, फल-फूल आदि तमाम अवश्यकता की चीजें मिलती है। यहीं नहीं हमारा पर्यावरण भी सुरिक्षत रहता है, इसलिए सभी से अपील है अपने आसपास पौधे लगाए और उनकी रक्षा करें।
पौधे है तो जीवन है इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंघई ने कहा कि पौधों से ही हमारा जीवन है, पौधे नहीं होंगे तो हमें ऑक्सीजन की कमी होगी। उन्होंने कहा बीते समय में कोविडकाल में हम सभी ने ऑक्सीजन की कमी से भयंकर परिणामों को महसूस किया है। इसलिए इन विपरित परिस्थितियों से बचने के लिए हमें पौधे लगाने होंगे।
जिला उपाध्यक्ष रुपेश सेन ने कहा कि पौधों के बिना हमारा पर्यावरण सुरक्षित नहीं है, पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तो हम भी सुरक्षित नहीं होंगे। इसलिए पौधों को अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि अपने आसपास कम से कम एक पौधा लगाए जिसे अपने बच्चों की तरह पालने का काम करे। उप प्राचार्य अजय सिंघई ने सभी बच्चों से कहा कि अपने आसपास पौधे लगाएंगे, इसके अलावा जो स्कूल घर में पौधे हैं उनकी एक-एक टीम बनाकर रक्षा करेंगे, ताकि उन्हें हमेशा सुरक्षित रखा जाए।
इस कार्यक्रम में रवि शंकर बाजपेई, बंटी दुबे, रानू नामदेव, मोंटू बाजपेई, मिथिलेश तिवारी, सरपंच शिवलाल धुर्वे,नीरज जायसवाल, शिक्षक उमेश शर्मा, पप्पू राय, रामकिशोर शर्मा, विवेक जैन, मुकेश नामदेव, माखन लाल साहू,विभा तिवारी, दीप्ति कोष्टा, सुमन रीना खरे के साथ समस्त शिक्षकों अभिभावकों की उपस्थिति रही।

















