घने कोहरे के दृष्टिगत सिंगरौली पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा एडवाइजरी जारी

@सिंगरौली। घने कोहरे एवं प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री द्वारा वाहन चालकों एवं आम जनमानस की सुरक्षा हेतु आवश्यक यातायात एडवाइजरी जारी की गई है। कोहरे के कारण दृश्यता अत्यंत कम हो जाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जिसे ध्यान में रखते हुए नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

क्या करेः-
1. यात्रा से पूर्व एवं यात्रा के दौरान मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी अवश्य लें।
2. कोहरे की चेतावनी होने पर अनावश्यक यात्रा को टालें।
3. कोहरे में फँसने की स्थिति में अत्यंत सावधानी से वाहन चलाएं।
4. परिस्थितियों के अनुरूप धीमी एवं नियंत्रित गति रखें।
5. वाहन की सभी लाइटें, फॉग लैंप एवं प्रकाश व्यवस्था चालू रखें।
6. लो-बीम हेडलाइट का उपयोग करें, हाई-बीम से बचें।
7. फॉग लाइट उपलब्ध होने पर उनका प्रयोग अवश्य करें।
8. धैर्य रखें, अनावश्यक ओवरटेक व लेन बदलने से बचें।
9. सड़क के बाएं किनारे को मार्गदर्शन के रूप में उपयोग करें।
10. वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
11. संभावित खतरों को देखने एवं सुनने पर विशेष ध्यान दें।
12. वाहन चलाते समय मोबाइल, तेज संगीत आदि विकर्षणों से बचें।
13. इलेक्ट्रॉनिक चेतावनी संकेतों पर सतत नजर रखें।
14. सामने की ओर ध्यान केंद्रित रखें, ध्यान भटकने न दें।
15. वाहन के शीशे साफ रखें, डीफ़्रॉस्टर व वाइपर का उपयोग करें।
16. अत्यधिक कोहरा होने पर सड़क से हटकर सुरक्षित स्थान पर वाहन खड़ा करें।
17. लो-बीम हेडलाइट के साथ आपातकालीन फ्लैशर/पार्किंग लाइट चालू रखें।
18. वाहनों में रिफ्लेक्टर/रेडियम अवश्य लगवाएं।
क्या न करेः-
1. सड़क के यात्रा वाले हिस्से पर वाहन खड़ा न करें।
2. कोहरा छंटता प्रतीत होने पर भी अचानक गति न बढ़ाएं।
3. ओवरटेक करने या पीछे से आ रहे वाहन से बचने के लिए तेज गति न अपनाएं।
अपील- सिंगरौली पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि घने कोहरे की स्थिति में अत्यधिक सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें एवं स्वयं तथा अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।











