छतरपुर

ब्रेकिंग न्यूज: महाराजा छत्रसाल महल के पास युवक से सामूहिक मारपीट का वीडियो वायरल


@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। ग्राम मुकरवा पोस्ट महेबा मऊसहानिया के पास स्थित महाराजा छत्रसाल महल के समीप कुछ युवकों द्वारा एक राय होकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारपीट की यह घटना महाराजा छत्रसाल महल के पास हुई, जहां कुछ लड़कों ने मिलकर एक युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, जबकि आरोपी युवक उसे बैल्टों से पीटते रहे। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग तमाशबीन बने रहे।

Related Articles

Back to top button