छतरपुर

छतरपुर रेलवे स्टेशन से जिले के 250 तीर्थ यात्री हुए रवाना, पन्ना जिले के 279 यात्री भी खजुराहो रेलवे स्टेशन से रवाना हुए

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। सोमवार को खजुराहो रेलवे स्टेशन से जिला पन्ना के 279 यात्री एवं महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन छतरपुर से जिले के कुल 250 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025-26 अंतर्गत रामेश्वरम मदुरई की यात्रा के लिए रवाना हुए। महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन पर विधायक ललिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया द्वारा तीर्थ यात्रियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया एवं यात्रा के लिए मंगलकामनाएं की और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम, नायब तहसीलदार सुप्रिया बागरी, छतरपुर तहसीलदार पीयूष दीक्षित, नायब तहसीलदार सौरा आस्था चौबे, सहायक नितिन नामदेव उपस्थित रहे। जिले से रवाना हो रहे सभी पांच अनुरक्षक जयप्रकाश शुक्ला, आशीष गंगेले, कुसुमाकर चौरसिया, सावंत सिंह, बिन्नी रामनरेश द्वारा सभी यात्रियों को निर्धारित समय पर अपने साथ ट्रेन में बिठाया गया एवं आवश्यक निर्देशों एवं जानकारी से अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button