छतरपुर

प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में होगा खाद का वितरण : कलेक्टर, छतरपुर रैक प्वाइंट पर 2632 मी.टन यूरिया खाद पहुंचा, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। शुक्रवार को छतरपुर रेलवे स्टेशन पर यूरिया खाद एनएफएच कंपनी की रैक विजयपुर गुना से 2632 मीट्रिक टन पहुंची। रैक प्वाइंट पर पहुंचकर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने खाद की परिवहन एवं वितरण के संबंध में निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुव्यस्थित ढंग से खाद वितरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद के तत्काल उठाव के लिए ट्रकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए और विपणन संघ को 1850 मी.टन और निजी विक्रेताओं को 782 मी.टन यूरिया खाद भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा खाद के परिवहन एवं वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत और लापरवाही आने पर संबंधित पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने पूरे खाद के परिवहन एवं वितरण प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कराने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने कहा किसानों को किसी भी प्रकार से परेशान न होना पड़े और सरकारी रेट पर खाद मिले। जिसके लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने अधिक पीओएस मशीन से खाद वितरण कराने के निर्देश दिए ताकि भीड़ न हो। साथ ही किसानों के बैठने एवं पेयजल आदि की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

निजी विक्रेता भी संबंधित तहसील अंतर्गत डबल लॉक केंद्रों से वितरित करेंगे खाद
कलेक्टर के निर्देशन में शुक्रवार को प्राप्त खाद की रैक से विपणन संघ के भण्डारण केन्द्र छतरपुर को 358 मी.टन, बिजावर को 130, बडामलहरा को 130, बमीठा को 130, लवकुशनगर को 150, गढीमलहरा को 130, बुन्देलखण्ड विपणन सहकारी समिति नौगांव को 81, एमपी एग्रो छतरपुर को 81 मी.टन एवं समितियों में 660 मी. टन (बगौता, मातगुवा, गठेवरा, बरकौहा, रामपुर ढिलापुर, रामपुरकुर्रा, सलैया, गरौली, राजनगर, बसारी, चन्द्रनगर, गंज, मुडेरी, कटहरा, सरबई, कौथेहा, पडवार, देवरा, एवं डिकौली) कुल 1850 मी.टन का भण्डारण शुरू हुआ। जहॉ से कृषकों को यूरिया खाद वितरण किया जाएगा। निजी उर्वरक विकेताओं को संबंधित तहसील के डबल लॉक वितरण केन्द्र से कृषकों को विक्रय किया जाएगा। निजी विक्रेता भगवानचरण पटेल संजयनगर को 36 मी.टन, चौधरी ट्रेडर्स राजनगर 9, दुलारिया खाद भण्डार राजनगर 18, गोस्वामी बीज भण्डार छतरपुर 75, गुप्ता खाद भण्डार चंदला 27, हलदर आयरन स्टोर हरपालपुर 45, जटाशंकर दाल उद्योग बिजावर 13.500, जटाशंकर कृषि सेवा केन्द्र  बिजावर, 4.500, नमस्तु ट्रेडर्स छतरपुर 25, पवन इ्ंटर प्राईजेज छतरपुर 71, संतोष ट्रेडिंग कम्पनी छतरपुर 90, श्रीजी बीज भण्डार बमीठा 36, शालनी दिनेश कुमार अग्रवाल बिजावर 25.200, वर्धमान एण्ड कम्पनी सटई 7.100, तिवारी ट्रेडर्स छतरपुर 4.500 मी. टन का वितरण प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button