छतरपुरमध्यप्रदेशराजनगरसागर संभाग

भाजपा ने समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाईं: अरविंद पटैरिया

भाजपा प्रत्याशी किया जनसंपर्क, जनता ने किया स्वागत

छतरपुर। शनिवार को राजनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया ने जनसंपर्क अभियान चलाया। वे लवकुशनगर के वार्ड नंबर 4, 5, 6 के अलावा ग्राम ज्योराहा और बैतालीपुरवा पहुंचे, जहां जनता से मुलाकात की।

अरविंद पटैरिया ने इस दौरान भाजपा की उपलब्धियों को बताया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया। वहीं जनता ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। संवाद के दौरान, जनता ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया को अपनी समस्याओं और जरूरतों के बारे में बताया, और प्रत्याशी ने उनसे मिलकर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं और वे इन्हीं योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संक?ल्पित हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशी को क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और वे जनता के बीच सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। जनता की भावनाओं को महत्वपूर्णता देते हुए, यह भी साबित होता है कि लोग सकारात्मक रूप से प्रत्याशी के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button