सागर

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कपूरचंद अग्रवाल ने अपना 75 जन्मदिन गरीब बच्चियों को स्वेटर प्रदान करके मनाया

@सागर-पीएल पटेल। जिले के गढ़ाकोटा में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कपूरचंद अग्रवाल ने अपना पचहत्तरवा जन्मदिन गरीब बच्चियों को स्वेटर प्रदान करके मनाया और समाज में मानवता की सोच की नई मिसाल रखी। उन्होंने दिखाया कि किस प्रकार हम अपने खुशनुमा दिनों अवसरों के मौके पर करने वाले व्यर्थ खर्चा को किसी गरीब के आवश्यकता पूर्ति के लिए व्यय करके सदुपयोग कर सकते है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैसे तो मैं जन्मदिन को पाश्चात्य प्रणाली के अनुसार केक काटने या मोमबत्ती बुझाने के बजाय हिन्दू सनातनी विचार धारा से धार्मिक अनुष्ठान पूजन मंदिर आदि में जाकर करने का समर्थक हु एवं  इसके साथ साथ यदि हम अपने जन्मदिन आदि के अवसरों पर धन का व्यर्थ खर्चा रोककर उसका उपयोग गरीबों की सहायता करके करे तो शायद यही एक शुभ कार्य होगा कि हम किसी के काम आय। इसलिए आज गरीब बच्चियों को ठंड के मौसम से बचने के लिए स्वेटर उपहार में प्रदान की।

परिवार सहित उनके बीच जन्मदिन मनाया सभी के लिए स्वल्पाहार मिष्ठान आदि खिलाया और जो आत्मीय शांति हुई वो शायद हजारों रुपया की भव्य पार्टी आदि करके भी ना मिलती। इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी राघवेंद्र स्वामी, वार्ड मेंबर इंद्रजीत सिंह चौहान,पूर्व शिक्षक टी एल सोनी, पत्रकार श्रीराम साहू, विज्जु शुक्ला, ओंकार अग्रवाल,मिंटू अग्रवाल, राकेश पाराशर, प्रदीप राज, अजय राठौर,
आदि सहित परिवार के सभी जन की  उपस्थिति रही सभी ने इस प्रकार के जन्मदिन आयोजन की तारीफ की।

Related Articles

Back to top button