देश

खूंटी में बोले पीएम मोदी: 10 वर्षों में गरीबों-महिलाओं के लिए जितना काम हुआ, उतना काम कभी नहीं हुआ

झारखंड। खूंटी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘आज का दिन बेहद भाग्यशाली है। मैं अभी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु से लौटा हूं। इस दौरान उनके परिजनों से सुखद मुलाकात हुई। मुझे भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क और म्यूजियम जाने का भी मौका मिला। दो साल पहले मुझे इस म्यूजियम को देशवासियों को समर्पित करने का अवसर मिला था।

जनजातीय गौरव दिवस पर मैं सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर हम चाहते हैं कि अगले 25 सालों के अमृत काल में भारत विकसित राष्ट्र बने तो हमें चार अमृत स्तंभों को मजबूत करने की जरूरत है। इनमें एक है महिलाओं का सशक्तिकरण, किसानों, युवाओं, नए मध्यम वर्ग और गरीब लोगों का विकास। इन वर्गों के विकास के लिए बीते 10 सालों में जितना काम किया गया है, उतना कभी नहीं किया गया।

बिरसा मुंडा को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि-
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड की राजधानी रांची में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। प्रधानमंत्री सुबह रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क और स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button