मोटरसाइकिल चोरी करने वाला 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

@पन्ना- महबूब अली। जिले के देवेन्द्रनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में हो रहे अपराध को रोकने के साथ ही अपराधियों को कड़ी सजा भी दिलवा रहे। ताकि इस क्षेत्र में अपराधी अपराध ही ना कर सके। जब से संतोष सिंह यादव थाना प्रभारी बनकर आए हैं लगातार पुराने अपराधौ के फरार आरोपी पकड़े । बड़ी चोरीयों का खुलासा किया। एक और अपराधी को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए सूचना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

29.03.2026 को फरियादी फारुख सिद्दीकी पिता श्री तारबाबू सिद्दीकी, उम्र 41 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 देवेन्द्रनगर द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह गुनौर में जूते-चप्पल की दुकान संचालित करता है। रात्रि लगभग 09:00 बजे वह अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल MP 35 MK 0286 से गुनौर से अपने घर देवेन्द्रनगर आया मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। रात्रि 10 बजे बाहर आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास खोजबीन करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला, उक्त रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पन्ना एस पी श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का मौका देखा। संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ मुटवा तिराहा के पास देखा गया है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दिनांक 29 ता.को आरोपी शनि आदिवासी पिता धरमू आदिवासी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मुटवा को चोरी गई मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया।आरोपी से पूछताछ की जिसमें उसने उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपी के कब्जे से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 35 MK 0286, कीमती लगभग ₹70,000/- जप्त की गई।
















