बड़ी ब्रेकिंग: 2 साल की मासूम का अपहरण, जंगल किनारे से लापता हुई बच्ची, तलाश में जुटी पुलिस और डॉग स्क्वायड व वन अमला

@पन्ना- महबूब अली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुनहरा गांव के पटरियन पुरवा के जंगल में खेत में बसे आदिवासी परिवार कि 2 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची पलक गोंड अपने माता-पिता के साथ महुआ बीनने जंगल के पास गई थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि दो अज्ञात लोग बच्ची को अपने साथ ले गए हैं। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लगभग 50 लोग जंगल में जगह जगह बच्ची कि तलाश कर रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेस्ट टीम के वन रक्षक, बीटगाड, चौकी दार, भी जंगल में तलाश कर रहे वन विभाग का डांग और पुलिस का डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है। घटना सुबह 9 बजे के आसपास कि है। पुलिस आसपास के जंगल और संभावित रास्तों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। गांव और आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। लोग ऐसा भी कह रहे कि कोई हिंसक वन्य प्राणी ना ले भागा हो । तरह तरह कि चर्चाएं हो रही।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जंगल में तलाश शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के अधिकारी मिडिया के कैमरे के सामने बोलने से बच रहे कैमरे है अभी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बच्ची को सुरक्षित बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

















