सीमेंट कम्पनी कि दादागिरी, किसानों की जबरन छुड़ा रहे जमीन जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन बना मौन, किसान परेशान

@पन्ना- महबूब अली। जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में स्थापित जे.के. सीमेंट. कम्पनी जब से पन्ना में स्थापित हुई है तभी से क्षेत्र वासियों के लिए मौत कि कम्पनी बन गई है। कम्पनी के बड़े-बड़े टिराला, हाईवा, वाहन फर्राटे से दौड़ रहे। सड़क हादसौं में सैंकड़ों राहगीर जान गवां चुके वहीं सीमेंट फैक्ट्री के अंदर ही लगभग दो दर्जन से ज्यादा मजदूरों की हादसे में मौत होने कि जानकारी सामने आई है ऐसा सूत्र बताते हैं जो जन चर्चा का विषय बन गया। अधिकतर मजदूर दूसरे प्रदेशों से लाकर काम कराया जाता है। 2% ही मजदूर स्थानीय है वे भी दहशत में रहते है।

इतनी घटनाएं होने के बाद भी आजतक किसी पर मामला दर्ज नहीं हुआ जो हुआ भी है तो ले दे कर पुलिस ने निपटा दिया। इस कम्पनी को प्रदेश और केंद्र सरकार का संरक्षण है। क्षेत्रीय सांसद, विधायक, कलेक्टर, पुलिस खनिज विभाग का बदहस्त मिला हुआ है। इसी वजह से क्षेत्र के किसानों, को । जबरन गुण्डा गर्दी कर उनकि जमीनों को छुड़ाया जा रहा। जो किसान जमीन नहीं बेच रहे उनको धमकी दी जा रही। और जबरन जमीन पर कब्जा कर खुदाई भी कर दी। जे के सीमेंट कम्पनी द्वारा वैसे तो रोजाना ही किसानों को परेशान किया जा रहा ।

आज एक नया मामला सामने आया जिसमें किसान अर्पित पटेल पिता लखन पटेल निवासी कोनी तहसील सिमरिया की आराजी नंबर 879एवं 882/1/1 कुल रखवा 1.96हे। हेक्टर लगभग 5 एकड़ जो उसकी निजी भूमि है जो न कंपनी के द्वारा खरीदी गई ना ही प्रशासन से कोई अनुमति ली गई और ना ही किसान ने किसी को बेची है। इसके बावजूद बेचारे लाचार किसानों की बल पूर्वक जमीन पर लगभग 20 फीट गहरी अवैध माइनिंग कर दी गई है। जब किसान वहां मौके पर पहुंचा और गांव वालों को बुलाया काम बंद करवाया । विरोध करने पर उस जमीन को कंपनी द्वारा दुबारा पुरने का काम चालू कर दिया गया
पुलिस को किसान कि शिकायत पर सीमेंट कम्पनी पर अपराध दर्ज करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। प्रशासन इनके ऊपर कोई अवैध माइनिंग की कार्यवाही भी नहीं करता क्या किसानों के साथ ऐसा ही अत्याचार रोजाना होता रहेगा।जेकेसीमेट कम्पनी के अधिकारी इस लिए बे परवाह है कि हर मामले को ले दे कर निपटा लेते हैं। इस कम्पनी से क्षेत्र वासियों में दहशत है कि उनकी गुहार जिले एवं प्रदेश में कोई सुनने वाला नहीं है।
















