सागर

किसान हरिदास रैकवार की टपरिया के आँगन में बैठकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नें किए भोजन

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। रहली, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित रानी दुर्गावती टाइगर ,(नौरादेही अभ्यारण) रिजर्व मैं प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी का आगमन हुआ, जहाँ उन्होंने चीतों के लिए निर्मित किए जा रहे बाड़ों का भूमिपूजन किया , जो प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल है।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक पंडित गोपाल भार्गव पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ निकट स्थित बामनेर नदी में 10 कछुओं को जल में छोड़ा, जो हमारी प्रकृति एवं जैव विविधता के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में यह न केवल पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए रोजगार एवं समृद्धि के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुहली ग्राम पंचायत के सुदूर वनांचल में निवासरत श्री हरिदास रैकवार की टपरिया के आँगन बैठकर में माननीय मुख्यमंत्री के साथ पंडित गोपाल भार्गव स्थानीय विधायक ने पारंपरिक बुंदेलखंडी स्वादिष्ट भोजन का आत्मीय वातावरण में आनंद लिया, गौ माता को हरा चारा खिलाया।

Related Articles

Back to top button