मध्यप्रदेशइंदौर संभाग

बड़ी खबर: मालवा प्रांत में आरएसएस ने किये बड़े बदलाव, मोढ होंगे इंदौर विभाग के संघ चालक

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत में कुछ बड़े बदलाव हुए है। शाजापुर में हुई तीन दिवसीय बैठक में इसकी जानकारी दी गई।डॉ प्रकाश शास्त्री फिर से मालवा प्रांत के संघ चालक बनाए गए है। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। शास्त्री को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा इंदौर विभाग के संघ चालक की जिम्मेदारी डाॅ. मुकेश मोढ को दी गई है।

वह अभी तक मालवा प्रांत के सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे। उनका निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है।इंदौर विभाग के वर्तमान संघ चालक शैलेंद्र महाजन को अब मालवा प्रांत का सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख बनाया गया है।

इसके अलावा विनय पिंगले को मालवा प्रांत का सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है।वे अभी इंदौर विभाग के संपर्क प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे।श्रीनाथ गुप्ता जो अभी प्रांत सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे, उन्हें अब मालवा प्रांत का सह कार्यवाह बनाया गया है।

ज्ञात हो शाजापुर में हुई बैठक में मालवा प्रांत के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें क्षेत्र संघ चालक अशोक सोहनी ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण को लेकर स्वयंसेवक समाज के बीच जाए। बैठक में मालवा प्रांत में शाखाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया। नए साल में होने वाले संघ के कार्यक्रमों की जानकारी भी बैठक में दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button