मध्यप्रदेश

दंगा कर हत्या का प्रयास के मामले तीन बर्षो से फरार पाँच हजार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर। जिले के बमीठा थाना अंतर्गत दंगा कर हत्या का प्रयास के मामले तीन बर्षो से फरार पाँच हजार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार किया हैं दिनाँक 28/05/2021 को फरियादी के द्वारा लाँक डाउन का पालन कराते समय आरोपीगणो के द्वारा फरियादी, आकस्मिक पुलिस सेवा वाहन ड्यूटी रत आरक्षक एवं चालक की जान से मारने की कोशिश करने की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 173/21 धारा 147, 148, 307, 353, 332, 186, 324, 294, 506 ताहि का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया है।

मामले की दोरान विवेचना मुख्य आरोपी सहित सह आरोपीगणो को पूर्व मे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्याया मे पेश किया जा चुका है। मामले मे शेष आरोपी की तलाश पतारसी जारी थी।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा 05 हजार रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना बमीठा पुलिस टीम द्वारा आज दिनाँक 02/02/24 को दौरान आरोपीगणो की तलाश पतारसी पर मुखबिर की सूचना पर आरोपी 45 साल निवासी झमटुली को गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय राजनगर के समक्ष पेश किया जाता है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-
पुष्पक शर्मा थाना प्रभारी बमीठा के हमराह उप निरी आर पी अहिरवार, उ.नि. हरदेव सिह सउनि कमलेश द्विवेद्दी, प्र आर रामकृपाल शर्मा, प्र आर राजेश पटेल, प्र.आर. हरीराम वर्मा, आर नवीन चौरसिया, आर कमल सिंह , आर मनीष चौरसिया, आर. नीकेश यादव, आर. रामबहादुर म.आर. विमला सिह. सैनिक ब्रजविहारी की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button