महाशिवरात्रि पर्व पर निलकंठेशवर भक्ति धाम 34 वा वर्षगांठ मनाने जा रहा
8 मार्च को महाशिवरात्रि विशाल स्वरूप के साथ मनाई जाएगी

कटनी। विजयराघवगढ़ महादेव की धार्मिक स्थलीय निलकंठेशवर भक्ति धाम प्रति वर्ष विशाल स्वरूप के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाती है। इस वर्ष भी 198 दिनो से चल रहे रामचरित मानस पाठ का समाप्त महाशिवरात्रि को होगा।निलकंठेशवर भक्ति धाम मे 31 जुलाई 2023 से प्रारम्भ रामचरित मानस पाठ भक्तो द्वारा श्रवण किया जा रहा है। जिसमे पार्थिव शिवलिंग निर्माण व पूजन 13 जनवरी से रोजाना किया जा रहा है तथा उसी दिन साम को भक्तो के हुजूम के साथ विसर्जन की प्रक्रिया होती है।
खुशी की बात तो यह है की निलकंठेशवर भक्ति धाम के संचालक हरिश्चंद्र पुरस्कार प्राप्त मदनलाल ग्रोवर बाबू ग्रोवर रुद्राक्ष ग्रोवर नित नयी मंदिरों का निर्माण करा रहे। तरह तरह की मंदिरों मे महादेव अपने परिवार के साथ विद्यमान है। इस वर्ष भी एक मंदिर का निर्माण हुआ तथा धार्म गुरु जनो के मार्गदर्शन पर 22 फरवरी 2024 को मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
सभी धार्मिक आयोजनों का समापन महाशिवरात्रि को होगा महाशिवरात्रि को महा रुद्राभिषेक पार्थिव पूजन तथा बडे पैमाने मे भक्तो की उपस्थिति मे ढोल नगाडो के साथ महादेव की बरात सुन्दर झाकीयो के साथ निकाली जाएगी जिसमे लाखो भक्त सामिल होगे भक्तो के भोजन जल पान आदी व्यवस्था निलकंठेशवर भक्ति धाम के संचालक मदनलाल ग्रोवर बाबू ग्रोवर रुद्राक्ष ग्रोवर द्वारा की गयी है।
महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बृम्हण भोज व विशाल भंडारे का आयोजन होगा सभी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार कर तैयारीया जोरो पर चल रही है। धार्मिक स्थल के रचयिता शिव भक्त मदनलाल ग्रोवर जी ने अपना जीवन महादेव के श्री चरणों मे समर्पित कर भोलेनाथ की भक्ति मे भावविभोर रहते हैं महादेव की पूजा अर्चना मंदिर प्रांगण मे पूरे साल कराते हैं। मदनलाल ग्रोवर जी के परिवार का हर सदस्य आज महादेव का कायल है महादेव को की पूजा अर्चना मे लिन ग्रोवर परिवार मदनलाल ग्रोवर के संस्कारो के साथ आज गरीबों असहायो की मदद करते हुए आशिर्वाद फल प्राप्त कर रहा है।
मदनलाल ग्रोवर जी ने जानकारी देते हुए कहा की मै सेवक हू करने वाले महादेव है उनकी इक्षा के बगैर पत्ता नही हिलता एक और मंदिर निर्माण हो निलकंठेशवर भक्ति धाम मे मेरी इक्षा थी जिसे पुत्र बाबू ग्रोवर ने मंदिर निर्माण करा मेरी मनोकामना पूर्ण की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निलकंठेशवर भक्ति धाम 34 वी वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं जिसमे भक्तो की सेवा करने का अवसर हमे मिलता है। मेरे परिवार को महाशिवरात्रि का इंतजार रहता है जिसे हम सभी भक्तो के साथ मिल कर मनाते हैं।
(प्रशांत मिश्रा शेरा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)