मध्यप्रदेश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संचालन समिति गठित

भोपाल। राज्य शासन ने संसद द्वारा पारित तीन नये विधेयक (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संचालन समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया हैं।
समिति में प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी कार्य, प्रमुख सचिव जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, संचालक लोक अभियोजन, संचालक मेडिकोलीगल संस्थान सदस्य होंगे।