मध्यप्रदेशकटनी

राम दरवार की प्राण प्रतिष्ठा 22 फरवरी को शामिल हो धार्मिक आयोजन मे

34 वर्षों से अखंड दीप आज भी प्रज्वलित है, संजय सत्येंद्र पाठक भक्तो की सेवा कर ईश्वर फल प्राप्त करते हैं महाशिवरात्रि मे

कटनी। विजयराघवगढ़ मुख्यालय से तकरीबन 7 किलोमीटर दूर निलकंठेशवर भक्ति धाम का निर्माण आज से 34 वर्ष पूर्व मदनलाल ग्रोवर द्वारा स्थापित किया गया था। 34 वर्ष पूर्व इस स्थल पर एक छोटा सा चबूतरा हुआ कर्ता था मदनलाल ग्रोवर को ईश्वर से प्रेरणा दी और उस जगह पर मंदिर निर्माण कराया गया तथा अखंड दिप प्रज्वलित हुआ जो आज भी अखंड दिप के नाम से 34 वर्षों से निलकंठेशवर भक्ति धाम मंदिर के अंदर प्रज्वलित है। हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन मदनलाल ग्रोवर मंदिर की वर्षगांठ मनाते आए हैं इस वर्ष भी 34 वा वर्षगांठ मानाने जा रहे हैं।

निलकंठेशवर भक्ति धाम मे अखंड रामायण सुन्दर कांड का पाठ निरंतर पूरे वर्ष चलता है। साथ ही महिला मंडल की महिलाओं का उत्साह भी देखने को मिलता है महिलाए अपनी टोली के साथ मंदिर मे विराजे महादेव के सम्मुख बैठ कर गीत संगीत भजन की प्रस्तुति देती है। प्रति दिन मंदिर मे पुजारियों द्वारा शिवलिंग निर्माण के साथ पूजन अर्चना के पश्चात ढोल नगाडो के साथ शिवलिंग विसर्जन होता है जिसमे सैकडों भक्त सामिल होते हैं।

निलकंठेशवर भक्ति धाम मे इन देवो के दर्शन होते हैं-
निलकंठेशवर भक्ति धाम परिसर मे आज अनेको मंदिरों का निर्माण हो चुका मनमोहक मंदिर मे महादेव के अनेको स्वरूप देखने को मिलते हैं। मा दुर्गा का दरवार अति मनभावन है।अति बलसाली हनुमानजी महाराज अपनी गदा के साथ विराजमान हैं। प्रथम पूज्य श्रीगणेश हाथो मे लड्डू लिए भक्तों को मुस्कुराते हुए आशिर्वाद देते हैं। सभी देवो के लिए अलग अलग मंदिर बनी है।

मंदिर परिसर के साथ करोड़ों की सम्पत्ति ट्रस्ट के नाम-
निलकंठेशवर भक्ति धाम कई करोड़ों की मंदिर व साथ मे जुडी हुई अच अचल सम्पत्ति है जिसे मदनलाल ग्रोवर ने भविष्य को देखते हुए शासकीय सम्पत्ति मे सामिल करा दिया है अब निलकंठेशवर भक्ति धाम ट्रस्ट के रूप मे जानी जाती है।

मदनलाल ग्रोवर को मिला हरिश्चंद्र पुरस्कार-
इतना विशाल त्याग और समर्पण देख जगत गुरुओ ने मदनलाल ग्रोवर को हरिश्चंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया था इस पावन भूमि पर विश्व के जाने माने साधु संत गुरुओ के चरणरज पडते है। वही भक्तो की भावनाओं के आस्था का केंद्र विंदु बना हुआ है भक्त और भगवान के बिच अटूट विश्वास जुड चुका है भक्तो का मानना है कि निलकंठेशवर भक्ति धाम मे जो सच्चे मन से अपनी मनोकामना मांगता है वह पूरी होती है। भक्तो की आस्था और विश्वास को देखते हुए निलकंठेशवर भक्ति धाम के संचालक मदनलाल ग्रोवर बाबू ग्रोवर मंदिर मे होने वाले आयोजनों मे कोई कसर नही छोडते।

महाशिवरात्रि पर्व की तारिख-
इस वर्ष निलकंठेशवर भक्ति धाम मे 8 मार्च को महाशिवरात्रि विशाल स्वरूप के साथ मनाई जाएगी तथा दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम के प्रधान सेवक विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भोले के भक्तों को कार्यक्रम मे सामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। वही मदनलाल ग्रोवर बाबू ग्रोवर रुद्राक्ष ग्रोवर ने भी बताया की विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन पर प्रति वर्ष आयोजन होते हैं जिसमे संजय सत्येंद्र पाठक भी सामिल होते हैं। और वह खुद भक्तो की सेवा कर ईश्वर सेवा का फल प्राप्त करते हैं। निलकंठेशवर भक्ति धाम मे महाशिवरात्रि आयोजन को लेकर।

इन भक्तो ने की अपील-
विजयराघवगढ़ से अनिल गुडडू शर्मा हरिश दुवे मनीष देव मिश्रा जयवंत सिंह चौहान उदयराज सिंह चौहान एडवोकेट मंजू वर्मन ब्रजेश दुवेदी डाक्टर विनय गुप्ता एडवोकेट संजय सोनी प्रवेश मिश्रा शेरा मिश्रा विमलेन्द्र प्यासी सुधा कोल वसुधा मिश्रा गोलू मिश्रा संता विश्वकर्मा अम्बुज त्रिपाठी बरही से पीडी ताम्रकार पियूष अग्रवाल डाक्टर जगदीश गुप्ता नवल चतुर्वेदी राहुल सोनी सतीश तिवारी केशव यादव लाल जी मिश्रा कैलाश कचेर काशी प्रसाद गुप्ता। कैमोर से अजय पप्पू शर्मा मनीषा शर्मा संतोष केवट अंकुर ग्रोवर नमीत ग्रोवर अनिल चावला दिपक चावला संतोष परौहा पीडी अवस्थी नवाब खान केके चंद्रा भगवान के इस पावन पूनीत कार्यक्रम मे सामिल होने का आग्रह किया है।

(प्रशांत मिश्रा शेरा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button