सागर
सागर के हिलगन गांव के पास मिला बाघ का शवः जंगल में पड़ा 8 वर्षीय नर बाघ का शव; शरीर पर नहीं मिले चोटों के निशान

@सागर-चौधरी शशि कुमार कुर्मी। जिले के दक्षिण वन परिक्षेत्र की ढाना रेंज अंतर्गत हिलगन गांव के पास रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने जंगल में एक बाघ का शव पड़ा देखा। मृत बाघ को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद ढाना रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।


















