मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 19 नबंवर को जिले में द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का करेंगे शुभारंभ

कलेक्टर-एसपी ने स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था एवं लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए
खजुराहो@आशुतोष द्विवेदी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 19 नवंबर 2025 को छतरपुर जिले में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो के समीप पन्ना रोड चंद्रनगर के पास स्थित द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस होटल का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन ने जिला अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था एवं लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने खजुराहो एयरपोर्ट सहित पैलेस के नजदीक हैलीपेड स्थल का निरीक्षण किया और राजगढ़ पैलेस का निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एएसपी आदित्य पटले, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, तहसीलदार सहित होटल प्रबंधन के पदाधिकारी अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


















