खजुराहो लोकसभा से वीडी शर्मा को चुनौती बनी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
हजारों समर्थकों के साथ प्रत्याशी गिरन सिंह ने किया नामांकन दाखिल

मध्यप्रदेश। दिनांक 03/04/2024 को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी के कुशल नेतृत्व में देशभर सहित खजुराहो लोकसभा से प्रत्याशी गिरन सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ पन्ना कलेक्ट्रेट में भी अपना नामांकन दाखिल किया।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी नशें मांस,भय भूख भ्रष्टाचार जातिभेद छुआछूत सांप्रदायिकता , अपराध आदि से मुक्त चेतनावान चरित्रवान समाज का निर्माण के लिए समाज में कार्य कर रही है। नामांकन में केंद्रीय उपप्रचार मंत्री भुज्जीलाल सेन जी, दमोह अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह, पन्ना अध्यक्ष संजय पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल यादव, महासचिव गजेन्द्र साहू, दौलत सिंह,ब्लाक अध्यक्ष राजू लोधी, ब्लाक अध्यक्ष रामसिंह, बलिराम व्यास, रामेश्वर धुर्वे,सुंदर दादा, बब्लू नायक, सहित हजारों समर्थक उपस्थित रहे।