मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

कट्टे की दम पर क्षेत्र में भय व्याप्त करने की मंशा से अपराध करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

मध्यप्रदेश। एसपी छतरपुर अगम जैन द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के चलते जिले के समस्त थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र के वांछित अपराधी, स्थाई वारंटियो की गिरफ्तारी एवं अपराधिक प्रवत्ति के व्यक्तियों, गुंडा, निगरानी बदमाश की निगरानी हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना ओरछा रोड प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व मे थाना ओरछा रोड पुलिस ने थाना के अपराध क्रमांक 54/24 धारा 294, 336, 506, 34 ताहि एवं 25/27 आर्म्स एक्ट में करीब एक माह से फरार आरोपी। भान सिंह उर्फ सनी यादव उम्र 24 वर्ष निवासी सिमरधा थाना नौगांव व रोहित यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मावासी थाना ओरछा रोड को एक 12 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं एक खाली खोखा सहित
दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में – थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र यादव, प्र.आर. हितेंद्र दुबे, आर. जयदीप, आर. शुभम, आर. राजेश, आर. विकाश, आर. रज्जन, आर. महेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button